INDvsNZ Women : न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में भी दी मात

Last Updated 08 Feb 2019 10:02:59 AM IST

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया।


न्यूजीलैंड ने भारत को 135 पर रोका

इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजों ने पहले भारत को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया। इसके बाद इस आसान से लक्ष्य को आखिरी गेंद तक चले मैच में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेजबान टीम के लिए सुजी बेट्स ने 62 रन बनाए। कप्तान एमी सेटर्थवर्ट ने 23 रनों की पारी खेली। कैटी मार्टिन ने 13 रन बनाए।

इससे पहले, भारत के लिए जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 72 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 36 रन बनाए। रोड्रिगेज ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।

इन दोनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सकी।

न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी माइरा ने दो विकेट अपने नाम किए। सोफी डेविने, एमेलिया केर, लेघ कास्परेक ने एक-एक विकेट लिए।
 

आईएएनएस
ऑकलैंड


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment