Fifa world cup: मोरक्को को 2-0 से हरा फ्रांस पहुंचा फाइनल में, अर्जेंटीना से होगी टक्कर

Last Updated 15 Dec 2022 06:59:17 AM IST

फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को धूल चटाते हुए 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।


Fifa world cup: मोरक्को को 2-0 से हरा फ्रांस पहुंचा फाइनल में, अर्जेंटीना से होगी टक्कर

फाइनल में अब फ्रांस का मुकाबला लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना के साथ होगा। इस टूर्नामेंट में मोरक्को का शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन फ्रांस के खिलाफ उसकी मजबूत दीवार धराशायी हो गई।

फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में 60 साल बाद कोई डिफेंडिंग चैंपियन लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगा। इससे पहले 1958 में ब्राजील की टीम ने विश्व कप जीतने के बाद 1962 के फाइनल में भी खिताब बचाने मैदान पर उतरी थी।

थियो हर्नांडेज गोल ने दागकर मचाई सनसनी
मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने उतरी फ्रांस की टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि खेल के पांचवें मिनट में ही टीम के लिए थियो हर्नांडेज गोल दागकर सनसनी मचा दी। इसके बाद भी फ्रांस का खेमा लगातार मोरक्को के गोल पोस्ट पर वार करता रहा। इस तरह पहले हाफ में फ्रांस की टीम 1-0 से आगे रही।

रैंडल कोलो मुआनी ने किया दूसरा गोल
खेल के दूसरे हाफ में फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। फ्रांस के लिए यह गोल रैंडल कोलो मुआनी ने किया। रैंडल सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर में उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इसके बाद फ्रांस ने मोरक्को को कोई मौका नहीं दिया फाइनल हूटर बजने तक 2-0 की अपनी बढ़त को बरकरार रखा।

समयलाइव डेस्क
कतर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment