यह समय अपने खेल की समीक्षा करने का है : सिमरनजीत

Last Updated 22 Apr 2020 04:39:17 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि वह इस समय लागू बंद के कारण मिलने वाले समय का उपयोग अपने खेल को सुधारने और टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए अपने आप को और बेहतर करने के लिए कर रहे हैं।


हॉकी सिमरनजीत सिंह (फाइल फोटो)

भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू केंद्र में बंद है।

सिमरनजीत ने कहा, "यह निराशा की बात है कि ओलम्पिक खेल एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। पिछले साल से हम बेहतरीन लय में हैं और टीम ओलम्पिक के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रही थी।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इस समय लोगों का स्वास्थ्य किसी और चीज से काफी ज्यादा अहम है और इसी को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया गया है।"

सिमरनजीत ने कहा, "हम निश्चित तौर पर अगले साल का उपयोग अभी से बेहतर टीम बनने में करेंगे। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हम ज्यादा मेहनत करें और मैदान पर अच्छे परिणाम दें।"

कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह खेल 2021 में आयोजित किए जाएंगे।
 

आईएएनएस
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment