टोक्यो ओलंपिक स्टाफ का सदस्य पाया गया कोरोना वायरस पॉजिटिव

Last Updated 22 Apr 2020 01:51:28 PM IST

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।


टोक्यो आयोजकों ने बुधवार को एक बयान में बताया कि यह 30 से 40 वर्ष के बीच की उम्र का एक पुरूष कर्मचारी है जो मुख्यालय परिसर में कार्यरत था।

आयोजकों ने कहा कि वह घर पर पृथकवास में है।

टोक्यो ओलंपिक कोरोना महामारी के कारण 2021 तक टाल दिये गए हैं।

समिति में 3500 लोगों का स्टाफ है और आयोजकों ने कहा कि करीब 90 प्रतिशत घर से काम कर रहे हैं।

भाषा
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment