बबीता ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा, बांटा खाना

Last Updated 21 Apr 2020 06:51:00 PM IST

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान और राजनेता बबीता फोगाट ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके नजफगढ़ के उस पुलिस स्टेशन का दौरा किया जहां महिला अधिकारी अपनी जिम्मेदीरा निभाते हुए कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क बनाने का काम भी कर रही हैं।


महिला पहलवान बबीता फोगाट ने बांटा खाना

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान और राजनेता बबीता फोगाट उन महिला अधिकारियों का काम देख रही थीं और जब अन्य अधिकारियों ने बबीता का परिचय महिला अधिकारियों से कराना चाहा तो बबीता ने यह कहते मना कर दिया कि उनका काम प्रभावित होगा।

इसके बाद बबीता ने अधिकारियों से पूछा कि क्या वो स्थानीय मोहल्ले में जरूरी लोगों को खाना नहीं बांट रहे हैं जैसा वो हमेशा करते हैं। इसके बाद अधिकारी ने खाने का वितरण किया और जिसमें बबीता ने भी हाथ बंटाया।

पश्चिम जोन की संयुक्त आयुक्त शालीनी सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हां, बबीता ने स्टेशन का दौरा किया। वह यहां लंबे समय तक रहीं और उनके दौरे से निश्चित तौर पर उन लोगों का उत्साह बढ़ा जो यहां कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment