देहरादून में भारी बारिश से तीन लोग मलबे में दफन
Last Updated 30 Aug 2022 09:57:02 AM IST
देहरादून में भारी बारिश के चलते काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान में मलबा घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई।
![]() देहरादून में भारी बारिश से तीन लोग मलबे में दफन (प्रतिकात्मक फोटो) |
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मलबे में दबे तीन शवों को बाहर निकला।
इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका, कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
सोमवार तड़के 4.10 बजे काठबंगला राजपुर रोड पर एक मकान में मलबा घुसने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को मिली।
सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू अभियान में संगीता (22) पत्नी दिनेश वषर्, लक्ष्मी (28) पत्नी मन्नू और दिनेश के 10 दिन के बच्चे का शव बरामद किया गया।
| Tweet![]() |