योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Last Updated 21 Feb 2022 01:59:34 AM IST

पैतृक गांव सैफई में मतदान करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

महिला कांस्टेबल के अपहरण और हत्या एवं आगरा के एक व्यापारी के बेटे के अपहरण और हत्या के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।

पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंतनगर विधानसभा के सैफई गांव में बने बूथ पर मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आतंकवादी के पिता के साथ रिश्तों को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो कोई भी आतंकवादी है, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन भाजपा ने जानबूझकर कर चुनाव से पहले यह मुद्दा उठाया है।

सैफई का विकास एक दिन में नहीं होने का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मेडिकल कॉलेज में पीजीआई की तरह सुविधाएं नहीं दे पाए।



नेताजी साथ रहें या न रहें तो भी भाजपा को दिक्कत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के करहल में उनके  लिए प्रचार करने को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर रविवार को सैफई में मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में करार जवाब दिया। अखिलेश बोले, भाजपा कंफ्यूज पार्टी है। भाजपा को नेताजी के हमारे साथ रहने और नहीं रहने दोनों से परेशानी है।  

यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,  नेताजी के अपने क्षेत्र (मैनपुरी-करहल) में जाने से भाजपा में घबराहट होती है। भाजपा एक कंफ्यूज पार्टी है। नेता जी हमारे साथ रहें तो भाजपा को तकलीफ होती है। नेताजी हमसे दूर रहें तो भाजपा को दिक्कत होती है। मैनपुरी नेताजी का संसदीय क्षेत्र है। मैं करहल से प्रत्याशी हूं। करहल भी नेताजी के  क्षेत्र का ही हिस्सा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ/सैफई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment