बलिया: BJP विधायक केतकी सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 06 Sep 2025 10:23:33 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक केतकी सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और अश्लील भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।


पुलिस के अनुसार बांसडीह थाने में बुधवार को थाना के प्रभारी राकेश उपाध्याय की तहरीर पर शिवेंद्र सत्यार्थी नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिवेंद्र सत्यार्थी नामक व्यक्ति ने सिंह के खिलाफ टिप्पणी थी।

थाना प्रभारी राकेश उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, सहतवार थाने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की तहरीर पर बुधवार को अजय यादव और सत्यदेव यादव नामक व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने फेसबुक पर सिंह के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी की थी।

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी सत्यदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
 

भाषा
बलिया (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment