शीत लहर के चलते यूपी में स्कूल 14 तक बंद
Last Updated 08 Jan 2023 08:57:27 AM IST
शीतलहर के चलते लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
![]() शीत लहर के चलते यूपी में स्कूल 14 तक बंद |
विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 9 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
नोटिस में कहा गया है, अत्यधिक शीत लहर के कारण छात्रों को स्कूलों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
| Tweet![]() |