भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का बड़ा प्रहार, CO का डिमोशन कर बनाया सिपाही

Last Updated 02 Nov 2022 04:29:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए एक बलात्कार के मामले को दबाने पर रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद एक पुलिस उपाधीक्षक का पद घटाकर उसे वापस कांस्टेबल का पद दिया है।


योगी ने भ्रष्ट सीओ का डिमोशन कर बनाया सिपाही (फाइल फोटो)

अधिकारी अब एक कांस्टेबल है - जिस पद पर उसने अपना करियर शुरू किया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डीएसपी विद्या किशोर शर्मा को सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के एक वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पदावनति कर दिया गया है।

2021 में जब यह घटना हुई तब शर्मा डीएसपी थे। बाद में उनका तबादला कर दिया गया।

एक महिला ने पिछले साल आरोप लगाया था कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के मालिक और इंस्पेक्टर रामवीर यादव ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी।

उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने आरोपी से रिश्वत ली थी।

यूपी प्रशासन ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर यादव के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। एक जांच शुरू की गई जिसमें शर्मा को रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। शर्मा पदावनति होने से पहले निलंबन पर थे।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment