मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुषमा स्वराज की स्मृति में पौधारोपण किया

Last Updated 06 Aug 2025 07:19:18 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की स्मृति में जंगपुरा स्थित सिल्वर ओक पार्क में एक पौधा लगाया।


दिवंगत सुषमा स्वराज  दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।

इस अवसर पर उनकी बेटी और नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित थीं।  

गुप्ता ने कहा कि स्वराज बेहद स्नेहमयी थी और जब वह पहली बार एमसीडी की पार्षद बनीं तो उन्होंने उनका (रेखा गुप्ता का) मार्गदर्शन किया। 

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने (स्वराज ने) जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और उनके समाधान के लिए अथक प्रयास किए। जनसेवा की समर्पित कार्यशैली से प्रेरित होकर, दिल्ली की भाजपा सरकार भी जन कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय राजनीति और समाज में सुषमा दीदी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में स्वराज ने विदेश मंत्रालय को नागरिकों से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment