ईडी ने विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की

Last Updated 01 Nov 2022 05:47:12 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की, जिसे उसने अपने रिश्तेदारों और सहयोगी के नाम पर खरीदा था।


यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे

जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दुबे की दस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। संपत्ति कथित तौर पर जयकांत के नाम पर थी, जो दुबे का बहुत करीबी था। सूत्रों ने कहा, ये संपत्तियां कानपुर और आसपास के इलाकों में स्थित हैं। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं।

सूत्रों ने बताया कि दुबे अपनी पत्नी ऋचा दुबे, बहन और रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम जमीन पर कब्जा करता था। विकास दुबे, 3 जुलाई, 2020 के बिकरू नरसंहार का मुख्य आरोपी था, जिसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिसकर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के एक हफ्ते के भीतर विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment