यूपी में भी होगी 40 हजार पुलिस बल की भर्ती

Last Updated 15 Jun 2022 05:32:57 AM IST

प्रदेश की योगी सरकार बेरोगजारों को नौकरी देने के लिए पुलिस विभाग में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरु करने जा रही है।


यूपी में भी होगी 40 हजार पुलिस बल की भर्ती

इसके तहत 40 हजार पुलिस बलों की भर्ती की जाएगी औार इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जल्द जारी हो सकता है। इसको लेकर विभाग में प्रक्रिया गतिमान है। यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार और पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने करीब 40 हजार से अधिक पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दिया है, जो विभिन्न स्तरों पर चल रही है।

इनमें 829 उपनिरीक्षक पदों की सीधी भर्ती के लिए बोर्ड को अधियाचन मिला है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, कंप्यूटर आपरेटर के 693, आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पद 26382, आरक्षी पीएसी 8540 व जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों के लिए अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिल चुका है। चयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वहीं, 500 मृतक आश्रितों की भर्ती के संबंध में भी कार्यवाही की गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9534 युवाओं को सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर चयनित कर के प्रदेश के पुलिस बल में सम्मिलित होकर समाज में सेवा एवं सुरक्षा करने का अवसर प्रदान कराया गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment