यूपी में बदमाशों ने मीडियाकर्मी को मारी गोली
थाना विजयनगर अंतर्गत प्रताप विहार में देर रात बदमाशों ने मीडियाकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
![]() गाजियाबाद : पुलिस ने आरोपी पांच लोगों को किया गिरफ्तार। |
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी राघवेंद्र तोमर को निलंबित कर दिया है।
एक स्थानीय अखबार के पत्रकार विक्रम जोशी देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रताप विहार में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मीडियाकर्मी जोशी की भांजी के साथ दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी।
छेड़छाड़ को लेकर विक्रम ने विजयनगर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद बदमाशों ने जोशी को रात में घेरकर गोली मार दी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना में लिप्त पांच लोगों मोहित, दलवीर, आकाश, साकिर व रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।
| Tweet![]() |