मुजफ्फरनगर हादसा: अखिलेश ने जताया दुख, पूछा- वंदे भारत मिशन में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती?
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फनगर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि 'वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है।
![]() सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) |
अखिलेश ने गुरूवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि "उप्र के मुजफ्फनगर बस हादसे में प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख। श्रद्घांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों। 'वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।"
उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख. श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 14, 2020
पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों. ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती. इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए.
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर की तरफ से पदैल जा रहे श्रमिकों को बुधवार देर रात एक बस ने कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख प्रकट किया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।
जनपद मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु दुःखद है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2020
सभी घायलों का समुचित उपचार तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
| Tweet![]() |