लॉकडाउन: सहारनपुर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते 15 गिरफ्तार

Last Updated 02 May 2020 02:27:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को थाना नागल पुलिस ने एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सहारनपुर के एस पी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सभी को यह आगाह किया हुआ था कि कोई भी सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज नहीं पड़ेगा क्योंकि इससे सामाजिक दूरी नहीं बने रहने के कारण संक्रमण का खतरा रहता है।

मिश्रा ने बताया कि थाना नागल को जानकारी मिली थी कि जुमे की नमाज उमाही गांव की एक मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को थाना नागल पुलिस उक्त मस्जिद पहुंची और वहां 15 लोगों को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मिश्रा ने बताया कि इन लोगों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उनके अनुसार कुछ लोग पुलिस के आने से पहले वहां से भाग निकले। उनकी भी पहचान कराई जा रही है।   

भाषा
सहारनपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment