मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस-कार की भीषण टक्कर, 7 की मौत

Last Updated 19 Feb 2019 10:24:46 AM IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गये।


पुलिस अधीक्षक आदित्य शुक्ला ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक एम्बुलेंस जम्मू से शव लेकर पटना जा रही थी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर तोड़कर पलट गई। उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार एम्बुलेंस से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों और शवों को बाहर निकलवाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एम्बुलेंस में कितने लोग थे। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी घायल बेहोशी की हालत में हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेज दिया गया है।

वार्ता
मथुरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment