उप्र में अराजकता का जवाब दे भाजपा सरकार: अखिलेश

Last Updated 24 Jul 2017 07:10:41 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अराजकता व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को इसका जवाब देना होगा.


(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा, प्रदेश में अराजकता क्यों है, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना ही होगा. 
          
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौकरशाही पर विकास कायरे में बाधक बनने की बात कर अपनी सरकार की निष्क्यिता को छुपा नहीं सकते हैं. भाजपा नेताओं द्वारा बयानबाजी के बाद बहानेबाजी अपनाने से जनता को बहकाना अब संभव नहीं हैं.


         
सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को सशक्त बनाने के साथ पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार और जनसंपर्क का कार्यक्म जोरशोर से चलाएं. अन्याय का विरोध करें और पीड़ितों की मदद करें.
         
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment