राजस्थान : दो किशोरियों का अपहरण कर गैंगरेप
जोधपुर संभाग के जिले जालौर के भीनमाल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही दो नाबालिग चचेरी बहनों का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद इन बच्चियों को एक निर्जन स्थान पर ले जाकर गैंग रेप किया गया।
राजस्थान : दो किशोरियों का अपहरण कर गैंगरेप |
आरोपी इन दोनों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। रात को ठंड होने के कारण दोनों की सर्दी के कारण हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों बच्चियों की रात भर तलाश की। बाद में दोनों बच्चियां पहाड़ियों पर मिली। बाद में दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। सोमवार सुबह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। घटना में चार युवकों को पुलिस ने नामजद किया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाकर कई ठिकानों पर दबिश दी, मगर उनके बारे में रात तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात घर पर ये बालिकाएं सो रही थीं। इस दौरान उनको चार युवक उठा ले गए। परिजन दोनों की तलाश में भटकते रहे। रविवार सुबह पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर भीनमाल थाना प्रभारी अवधेश सांदू की अगुवाई में पुलिस दलों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू कर दी।
सुबह 11 बजे दोनों बालिकाएं राजपुरा गांव की पहाड़ियों पर घायलावस्था में मिली। दोनों को उपचार के लिए भीनमाल के ही निजी अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में जेताराम भील तथा तेजाराम भील समेत चार आरोपियों को शामिल होना बताया है।
इसके बाद उन्हें भीनमाल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने देर शाम बालिकाओं की मेडिकल जांच कराई। जिसमें दोनों के साथ रेप की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने बालिकाओं के साथ रेप करने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। एक बालिका के सिर में गंभीर चोट आई है।
| Tweet |