PM Modi Visit Punjab: PM Modi ने लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा, पंजाब के लिए 1600 व हिमाचल के लिए 1500 करोड़ का पैकेज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंगलवार को घोषणा की।
![]() मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। |
प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, जो 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।
पंजाब और उसके पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आए मोदी हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक गुरदासपुर पहुंचे।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ की तत्काल राहत की घोषणा की।
राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के बाद मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों के लिए 50,000 की सहायता राशि की भी घोषणा की।
उन्होंने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर राहत एवं पुनर्वास उपायों की समीक्षा तथा क्षति का आकलन करने के लिए कांगड़ा में एक बैठक की।
| Tweet![]() |