महाराष्ट्र के ठाणे में चलती ट्रेन से गिरने पर 4 मरे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह बेहद व्यस्त समय के दौरान एक चलती लोकल ट्रेन से गिरकर एक जीआरपी कांस्टेबल समेत कम से कम चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए।
![]() |
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब ट्रेन कसारा जा रही थी।
रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवत: भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे प्रशासन घटना के कारण की जांच कर रहा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथंिशदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यह घटना उपनगरीय रेलवे प्रणाली में भीड़भाड़ और यात्री सुरक्षा पर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे।
चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए। घटना के बाद कसारा जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
इनमें से चार को मृत लाया हुआ घोषित किया गया। मृतकों की पहचान केतन सरोज, राहुल गुप्ता, मयूर शाह और ठाणे जीआरपी कांस्टेबल विकी मुखीयाद के रूप में हुई है। घायलों में से चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। ॉ
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि रेल की पटरियों पर आठ यात्री मिले थे।
अधिकारी ने बताया कि कसारा जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढे नौ बजे अपने नियंत्रण कक्ष में घटना की सूचना दी।
| Tweet![]() |