Kerala Fireworks Accident: केरल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा, 150 से ज्यादा घायल

Last Updated 29 Oct 2024 10:05:36 AM IST

केरल में सोमवार देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव मनाते समय की जा रही आतिशबाजी के दौरान हुई एक दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस बताया कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी, वह स्थान और पटाखा भंडारण केंद्र आस पास ही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरती गई थीं। दोनों स्थानों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त का पालन नहीं किया गया था। पटाखों के भंडारण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’’

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि दुर्घटना वीरकावु मंदिर के पास पटाखा भंडारण क्षेत्र में आग लगने के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई।
 

भाषा
कासरगोड (केरल)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment