Kejriwal को ईमानदारी से रोकना नामुमकिन, इसीलिए BJP षड्यंत्र रच रही है: डॉ संदीप पाठक

Last Updated 31 Oct 2023 07:07:42 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र करके इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी इससे इनका उद्देश्य बहुत स्पष्ट है। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाना चाहते हैं।


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मोदी सरकार बुरी तरह से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी जी का एकमात्र उद्देश्य यही है कि किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल को राजैतिक रूप से खत्म किया जाए।

डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि अब सवाल उठता है कि बीजेपी यह सब क्यों कर रही है? मैं बताता हूं, इन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी पर यह फेल हो गए। इन्होंने हमें पंजाब में रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन यह विफल हो गए। दिल्ली में एमसीडी का चुनाव यह लोग हार गए। जब आम आदमी पार्टी गुजरात गई तो तब इनको समझ आना बंद हो गया कि अब इनको किस तरीके से रोका जाए। देशभर में आम आदमी पार्टी के विस्तार को देखकर यह समझ गए कि ईमानदारी और लीगल तरीके से अरविंद केजरीवाल को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

फिर इन्होंने षड्यंत्र रचना शुरू किया। इन्होंने षड्यंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के जितने भी बड़े और मुख्य नेता थे उनको एक-एक करके झूठे आरोपों में गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाल दिया। हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद इन्होंने देखा कि पार्टी तो टूट ही नहीं रही है, पार्टी तो दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है तो यह अपने मुख्य उद्देश्य पर आए। अरविंद केजरीवाल जी को रोकने और खत्म करने के लिए इन्होंने केजरीवाल जी को समन जारी कर दिया। इनको यह स्पष्ट हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल को किसी और तरीके से रोक पाना मुश्किल है इसीलिए बीजेपी केजरीवाल जी को खत्म करने के लिए इस तरह के षड्यंत रच रही है।



उन्होंने आगे कहा कि यह एक राजनैतिक लड़ाई है जो भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने नहीं लड़ पा रही है इसीलिए वह ईडी  और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। आज देश में जितनी भी इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसियां हैं वह सभी भाजपा के हेड क्वार्टर से आर्डर लेती हैं। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है, नरेंद्र मोदी जिस तरीके से देश की संस्थाओं को एक-एक करके खत्म कर रहे हैं इतिहास उनको कभी माफ नहीं करेगा। मैं कहना चाहता हूं कि आज जो कुछ भी हो रहा है वह देश को एक नई राजनीति की तरफ लेकर जाएगा। देश में एक नई राजनीति का उदय होगा, सत्य की जीत होगी। यह चाहे जो कर लें अरविंद केजरीवाल को खत्म करना इनके बस की बात नहीं है क्योंकि अरविंद केजरीवाल सच्चाई के साथ खड़े हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। देश की राजनीति अरविंद केजरीवाल के लिए तैयार है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को जिस तरीके से उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, उनके कामों को रोका जा रहा है यह बेहद शर्मनाक है। प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। आज मोदी जी ने यह संदेश दिया है कि जनता जिसको चाहे वोट दे, जिसको चाहे चुनाव जिताए लेकिन सरकार तो मैं ही चलाऊंगा क्योंकि मेरे पास पावर है। यह सब जो हो रहा है उसको देश की जनता देख रही है और देश की जनता इसका फैसला करेगी। अंत में सच्चाई की जीत होगी।

आम आदमी पार्टी ने संघर्ष और सच्चाई के बलबूते दिल्ली और पंजाब की सत्ता हासिल की : डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को राजनीतिक तौर पर ख़त्म करने की साज़िश कर रही है। लेकिन इससे आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और ज्यादा मजबूत होगी। आम आदमी पार्टी ने संघर्ष और सच्चाई के बलबूते दिल्ली और पंजाब की सत्ता हासिल की है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।

आम आदमी पार्टी न झुकेगी और न डरेगी: डॉ. अशोक तंवर

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा हरियाणा और देश भर में अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। इसलिए भाजपा इसे रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी न झुकेगी और न डरेगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ़ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है भाजपा: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ़ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं को ख़त्म करने पर तुली है। बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को दबाना चाहती है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता सलाखों के पीछे जाने से नहीं डरता है।

भाजपा देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बनाने की साज़िश कर रही: चित्रा सरवारा

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा देश में आज प्रजातंत्र को ख़त्म करने का और अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बनाने की साज़िश कर रही है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। देश और प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

इंदरपाल सिंह
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment