कर्नाटक के मंत्री के बेटे की फैक्ट्री में काम करने वाले की हाथ कट जाने से मौत

Last Updated 27 Feb 2023 01:24:11 PM IST

कर्नाटक के एक मंत्री के बेटे की फैक्ट्री में काम करने वाले 19 साल के एक मजदूर की मशीन से हाथ कट जाने के बाद अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई।


कर्नाटक के मंत्री के बेटे की फैक्ट्री में काम करने वाले की हाथ कट जाने से मौत

पीड़ित की पहचान दुदासी गांव निवासी नवीन बसप्पा चलावाड़ी के रूप में हुई है। घटना 25 फरवरी को वीआईपीएन डिस्टिलरी फैक्ट्री में हुई थी, लेकिन सोमवार को प्रकाश में आया।

कारखाने का स्वामित्व राज्य के श्रम मंत्री शिवराम हेब्बर के बेटे विवेक के पास है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह फैक्ट्री में असुरक्षित स्थिति में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि नवीन एक अकुशल मजदूर था और उसे ब्लेड वाली एक भारी मशीन के पास एक टब में लोहे के टुकड़े भरने के लिए लगाया गया था।

ब्लेड ढका हुआ नहीं था और सेफ्टी नेट भी नहीं लगा था।

बांकापुर पुलिस ने विवेक हेब्बार समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिलहाल जांच चल रही है।

आईएएनएस
हावेरी (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment