महाराष्ट्र के भिवंडी में कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Last Updated 04 Feb 2023 11:55:50 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


(सांकेतिक फोटो)

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि फातिमा नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में तड़के चार बजे लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि फातिमा नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में तड़के चार बजे लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे नवी मुंबई के तुर्भे में एक कबाड़खाने में आग लग गई और करीब साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

भाषा
ठाणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment