पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा
पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुछ महीने पहले वह एक ऑडियो क्लिप को लेकर पैदा हुए विवाद में फंस गए थे।
![]() पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा |
इस क्लिप में वह ‘धन की वसूली’ के लिए कुछ ठेकेदारों को ‘फंसाने’ के तौर-तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते सुनाई देते हैं।
इस बीच, पटियाला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक डा. बलबीर सिंह ने सरारी की जगह मंत्री पद की शपथ ली है।
सरारी के पास बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण समेत कुछ विभाग थे।
सरारी और उनके पूर्व सहयोगी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सितम्बर में सामने आया था, जिसमें दोनों खाद्यान्न ढुलाई के ठेकेदारों से ‘धन की वसूली’ करने के लिए कुछ अधिकारियों के जरिए उन्हें ‘फंसाने’ के तौर तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं।
इससे पहले मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।
| Tweet![]() |