भारत के अग्नि मिसाइल परीक्षण से घबराया पाकिस्तान
Last Updated 23 Aug 2025 09:24:37 AM IST
पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना करते हुए कहा कि यह परीक्षण क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर ‘‘शांति, सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता को कमजोर करता है।’’
![]() |
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।
पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष के बाद भारत द्वारा हथियार खरीदे जाने के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि यह एक ‘‘खतरनाक प्रवृत्ति’’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा हथियारों की खरीद पर ध्यान है...यह न केवल पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरनाक है।’’
| Tweet![]() |