Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में शातिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान शातिपूर्वक संपन्न हुआ।
![]() |
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
55% voter turnout recorded in Himachal Pradesh till 3 pm #HimachalPradeshElections
— ANI (@ANI) November 12, 2022
शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 21.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरमौर जिले में 21.66, सोलन में 20.28 और किन्नौर में 20 प्रतिशत मतदान हुआ। लाहौल स्पीति जिले में पहले तीन घंटे में सबसे कम पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा, "मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।"
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए हमीरपुर के समीरपुर मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मुख्यमंत्री ठाकुर ने एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मंडी में मतदान किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमीरपुर में मतदान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में मतदान किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने हरोली में मतदान किया, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव में खड़े 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं। कुल 55,92,828 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें से 193,106 पहली बार के मतदाता हैं।
80 साल से ऊपर के 121409 मतदाता हैं, जबकि 56,501 अन्य विकलांग हैं।
मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है।
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21, सीपीएम ने एक और निर्दलीय ने दो सीटें जीती थीं।
शनिवार को डाले गए मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
| Tweet![]() |