हिमाचल के लोग सूझबूझ से मतदान करें और भविष्य बनाने में योगदान दें : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से सूझबूझ से मतदान की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि वे राज्य के भविष्य को बनाने में योगदान दें।
![]() कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (फाइल फोटो) |
राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद। जय हिमाचल।’
प्रिय हिमाचल वासियों,
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 12, 2022
आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जय हिंद।
जय हिमाचल।
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
चुनाव में खड़े 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं। कुल 55,92,828 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें से 193,106 पहली बार के मतदाता हैं।
मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
मतदान के शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
| Tweet![]() |