Punjab: विधानसभा का विशेष सत्र रद्द होने से बिफरी मान सरकार, AAP विधायकों ने विरोध में निकाला मार्च
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला वापस लिए जाने के विरोध में गुरूवार को ‘मार्च’ निकाला।
![]() Punjab: विधानसभा का विशेष सत्र रद्द होने पर AAP विधायकों ने निकाला मार्च |
विधायक ‘‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’’ तथा ‘‘ऑपरेशन लोटस मुर्दाबाद’’ जैसे नारे वाली तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। पार्टी ने कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक साथ मिले होने तथा राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र नहीं होने देने के लिए मिल कर काम करने का आरोप लगाया।
देश में संविधान और क़ानून का शासन है।
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 22, 2022
सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। लेकिन भाजपा और Congress साथ मिलकर Punjab के मत का अपमान कर रहे हैं।
बिकाऊ कांग्रेस पंजाब में BJP के #OperationLotus का समर्थन कर रही है। यह सच्चाई पंजाब और पूरे देश के सामने आ गई है। https://t.co/FJ7LIoEvEX
विधायकों को राज्यपाल के आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया गया। पुलिस ने विधानसभा परिसर से एक किलोमीटर के दायरे में अवरोधक लगा दिए थे। प्रदर्शन कर रहे विधायक रोके जाने पर उसी स्थान पर बैठ गए और उन्होंने कांग्रेस तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
इस विरोध प्रदर्शन में राज्य का कोई मंत्री नहीं शामिल हुआ।
विधायकों ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला राज्यपाल द्वारा वापस लिए जाने के लिए उनकी आलोचना की।
विधायक गुरुमीत सिंह खुदियान ने कहा, ‘‘ यह (विशेष सत्र नहीं बुलाना) सरासर अन्याय है। राज्य सरकार विधानसभा का सत्र बुला सकती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने ‘‘शीर्ष स्तर से निर्देश मिलने पर सत्र को रद्द करने का निर्णय लिया। भाजपा गलत कर रही है और लोकतंत्र खतरे में है।’’
मोगा से विधायक अमनदीप कौर ने न्यूज एजेंसी से कहा कि पहले सत्र आहूत करने की अनुमति दी गई लेकिन बाद में राज्यपाल ने इसे रद्द कर दिया।
| Tweet![]() |