चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो विवाद : मुख्य आरोपी शिमला से गिरफ्तार

Last Updated 18 Sep 2022 09:27:13 PM IST

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो विवाद : मुख्य आरोपी शिमला से गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली जिले में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार रात से छात्रों का कड़ा विरोध हो रहा है, जब यह बताया गया था कि एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के कई लोगों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिए हैं।

छात्रा, जिसे पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, ने कथित तौर पर शिमला में अपने पुरुष मित्र को कुछ नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजे थे और ये लीक हो गए थे।

यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर आरएस. बावा ने एक बयान में कहा, "अन्य छात्राओं द्वारा शूट किए गए आपत्तिजनक वीडियो की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं।"

 

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment