जम्मू-कश्मीर टनल हादसा: रामबन में मलबे में फंसे 3 और मजदूरों के शव मिले, छह अन्य की तलाश जारी

Last Updated 21 May 2022 04:23:16 PM IST

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।


J&K सुरंग: 3 और मजदूरों के शव बरामद

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह प्रारंभ किया गया था। क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए,उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है,जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 



गुरूवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी,तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, नौ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका।

भाषा
बनिहाल/ जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment