हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में खराब मौसम के चलते मुंबई के तीन पर्यटकों की मौत
Last Updated 25 Oct 2021 01:51:47 PM IST
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को बर्फबारी और बेहद खराब मौसम के कारण मुंबई से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई।
![]() किन्नौर: खराब मौसम के चलते 3 पर्यटकों की मौत (प्रतिकात्मक फोटो) |
मृतकों की पहचान दीपक नारायण (58), राजेंद्र पाठक (65) और अशोक मधुकर (64) के रूप में हुई है। मुंबई के 12 और दिल्ली के एक पर्यटक समेत 13 पर्यटक शिमला के जांगलिक से बरुआ कांडा होते हुए किन्नौर के सांगला जा रहे थे।
Himachal Pradesh: A layer of snow cover the Dhauladhar mountains in Dharamshala as the region receives the season's first snowfall. pic.twitter.com/HwgnWfZu9a
— ANI (@ANI) October 25, 2021
किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि शेष 10 फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए पुलिस की एक टीम बरुआ कांडा भेजी गई है।
| Tweet![]() |