Delhi Election Results 2025 LIVE: कौन करेगा दिल्ली में राज, रूझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, काउंटिंग जारी

Last Updated 08 Feb 2025 06:21:00 AM IST

Delhi Election Results 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती जारी है। रूझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आप लगातार पीछे चल रही है।

  • 13:59 : दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज हो गई है। दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है।
  • 13:58 : ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने करीब 14 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 3139 वोट से चुनाव हरा दिया है।
  • 13:28 : दिल्ली की शकूब बस्ती विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं।
  • 13:19 : भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं... दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय PM मोदी को देता हूं...
  • 12:53 : कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार और सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं।
  • 12:51 : नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से रवाना हुए।
  • 12:51 : AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, उन्हें बधाई... उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"
  • 12:39 : नई दिल्ली की सीट से आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को मात दी है।जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं।
  • 12:35 : चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 22 सीटों पर आगे है।
  • 12:24 : जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है।
  • 12:19 : नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर के मतदान के बाद, चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा के प्रवेश वर्मा AAP के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
  • 12:18 : कुलदीप कुमार ने कहा, "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"
  • 12:18 : दिल्ली: कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की।
  • 11:55 : दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। दिल्ली भाजपा कार्यालय पर लोग जश्न मना रहे हैं।
  • 11:55 : बिधूड़ी ने आगे कहा, पार्टी ने मुझे तीन बार विधायक बनाया, दो बार सांसद बनाया, पार्टी मुझे इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या दे सकती है।
  • 11:53 : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह रमेश बिधूड़ी नहीं, कालकाजी की जनता की बढ़त है... आतिशी ने PWD मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ नहीं किया... उनकी (आम आदमी पार्टी) सोच भारत विरोधी है...
  • 11:53 : चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 25 सीटों पर आगे है।
  • 11:32 : RJD सांसद मनोज झा ने रुझानों पर कहा, "ऐसा लग रहा है कि भाजपा की बढ़त लगभग निर्णायक है... अगर भाजपा को 27 साल बाद जनादेश मिला है, तो उसके साथ जिम्मेदारी भी आती है... ये चुनाव है, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।
  • 11:20 : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है... दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे।
  • 11:18 : नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "इस समय तो ऐसा लग रहा है कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है, 6,7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है...
  • 11:01 : दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।
  • 10:53 : भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी निर्णायक होंगे। यह दिखाता है कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है
  • 10:53 : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा क्योंकि अभी 50% वोटों की भी गिनती नहीं हुई है, अभी 35-40% वोटों की गिनती बाकी है और कांटे की टक्कर है। कुछ भी हो सकता है..."
  • 10:52 : चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 30 सीटों पर आगे है।
  • 10:52 : कन्नूर, केरल: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली चुनाव परिणामों पर कहा, "...मैंने अब तक परिणाम नहीं देखा है।"
  • 10:52 : मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली का हर वर्ग अब आम आदमी पार्टी से दूर हो गया है, ये रुझानों में दिख रहा है। मुझे लगता है कि परिणाम भी वैसा ही होगा, क्योंकि जनता आज आम आदमी पार्टी की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार का जवाब दे रही है..."
  • 10:52 : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हम थोड़ा और इंतजार करेंगे, हमें इससे और बेहतर टैली मिलेगी। दिख रहा है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को स्वीकार कर लिया है...
  • 10:44 : चौथे राउंड के बाद बीजेपी 39 और आप 31 सीटों पर आगे
  • 10:31 : चौथे राउंड में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल 223 वोटों से आगे
  • 10:30 : चौथे राउंड में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल आगे
  • 10:30 : 4/13 राउंड में दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 42, आप 28 सीट पर आगे
  • 10:28 : 3/13 राउंड में दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 42, आप 28 सीट पर आगे
  • 10:28 : तीसरे राउंड में दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 42, आप 28 सीट पर आगे
  • 10:26 : ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज पीछे
  • 10:25 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 42, आप 28 सीट पर आगे
  • 10:19 : जंगपुरा सीट से मनीष सिसौदिया फिर पीछे
  • 10:16 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 42, आप 28 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 10:10 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 39, आप 30 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 10:08 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 40, आप 30 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 10:05 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 40, आप 29 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:56 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 41, आप 29 सीट पर आगे
  • 9:51 : नई दिल्ली से केजेरीवाल 354 वोट से आगे
  • 9:48 : नई दिल्ली सीट से केजरीवाल पहली बार हुए आगे
  • 9:47 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 46, आप 23 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:46 : मादीपुर सीट से आप की राखी बिड़लान आगे
  • 9:46 : बल्लीमरान सीट से आप के इमरान हुसैन आगे
  • 9:45 : मंगोलपुरी से बीजेपी के राजकुमार चौहान आगे
  • 9:45 : शकूर बस्ती से आप के सत्येंन्द्र जैन पीछे
  • 9:45 : रोहिणी में बीजेपी के विजेन्द्र गुप्ता आगे
  • 9:44 : मनीष सिसोदिया जंगपुरा से पहली बार हुए आगे
  • 9:43 : चुनाव आयोग के अनुसार रूझानों में बीजेपी को बहुमत
  • 9:42 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 48, आप 21 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:42 : दिल्ली चुनाव 2025 : रुझानों में भाजपा को बहुमत, AAP पीछे, एक पर कांग्रेस को बढ़त
  • 9:28 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 50, आप 19 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:26 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 49, आप 19 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
  • 9:13 : दिल्ली चुनाव रूझान : बीजेपी 41, आप 28 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:10 : पटपड़गंज सीट से आप नेता अवध ओछा आगे
  • 9:09 : कालकाजी से आतशी 676 वोटों से पीछे
  • 9:09 : नई दिल्ली सीट से केजरीवाल 1500 वोटों से पीछे
  • 9:08 : रूझानों में दिल्ली में बन रही है बीजेपी की सरकार
  • 9:08 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 42, आप 27 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:06 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 43, आप 26 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 9:01 : दिल्ली में काउंटिंग के बीच कैलाश गहलोत का दावा, कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
  • 8:59 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 39, आप 29 सीटों और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
  • 8:58 : आप नेता आतिशी और मनीष सिसोदिया भी लगातार पीछे
  • 8:58 : नई दिल्ली सीट से केजरीवाल अभी भी पीछे
  • 8:57 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 41, आप 26 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:56 : - दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 39, आप 26 सीटों और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
  • 8:56 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 37, आप 27 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:50 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 38, आप 25 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:47 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट में बीजेपी ने किया बहुमत का आंकड़ा पार, 36 सीटों पर आगे
  • 8:43 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 30, आप 24 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:41 : पोस्टल बैलेट में बीजेपी बहुमत से 7 सीट पीछे
  • 8:40 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 29, आप 23 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:39 : नई दिल्ली से परवेश वर्मा आगे
  • 8:38 : दिल्ली चुनाव रूझान पोस्टल बैलेट: बीजेपी 28, आप 18 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:37 : चुनाव आयोग ने दो सीटों का दिया रूझान
  • 8:36 : दिल्ली चुनाव : बीजेपी 23, आप 19 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:34 : दिल्ली चुनाव : बीजेपी 21, आप 19 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
  • 8:24 : दिल्ली चुनाव : बीजेपी 15 और आप 14 सीटों पर आगे
  • 8:22 : दिल्ली चुनाव : बीजेपी 15 और आप 13 सीटों पर आगे
  • 8:18 : शुरूआती रुझानों आप पीछे
  • 8:18 : दिल्ली चुनाव : कालकाजी से आतिशी पीछे
  • 8:18 : दिल्ली चुनाव : बीजेपी 14 और आप 12 सीटों पर आगे
  • 8:17 : ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे
  • 8:17 : बादली से कांग्रेस देवेंद्र यादव आगे
  • 8:14 : जंगपुरा से मनीष सिसौदिया पीछे
  • 8:14 : नई दिल्ली से केजरीवाल पीछे
  • 8:14 : आप 12 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे
  • 8:11 : पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
  • 8:10 : पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी आगे
  • 8:10 : सदरपुर से बीजेपी आगे
  • 8:09 : बाबरपुर से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे
  • 8:09 : मादी पुर से राखी बिड़लान पीछे
  • 8:08 : पहला रूझान आरके पुरम से बीजेपी आगे
  • 8:06 : दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती शुरू
  • 7:51 : सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में आप की सरकार बन रही है और शिक्षा-स्वास्थ्य पर करेंगे काम
  • 7:48 : प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है
  • 7:48 : आप नेता आतिशी ने दावा किया कि सरकार आम आदमी पार्टी की बन रही है
  • 7:46 : अब से 15 मिनट बाद वोटों की गिनती होगी शुरू
  • 7:45 : दिल्ली में आप की सरकार बनेगी : अबू आजमी
  • 7:42 : दिल्ली में पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,76,173 और महिला मतदाताओं की संख्या 72,36,560 है
  • 7:42 : आप को दिल्ली में हार दिख रही है : विष्णु मित्तल
  • 7:40 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 1,56,14,000 हैं।
  • 7:38 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुआ था 60.54 प्रतिशत मतदान
  • 7:32 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना आज, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी शुरू

कौन करेगा दिल्ली में राज, आज होगा फैसला

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए बुधवार (5 फरवरी) को मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। पार्टी आसानी से 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू सकती है और उससे 10-15 सीटें अधिक जीत सकती है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौजूदा आप, भाजपा और कांग्रेस 2025 के दिल्ली चुनाव के मुख्य दावेदार हैं। आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार पूर्ण कार्यकाल की उम्मीद कर रही है।

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। अधिकांश एग्जिट पोल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की आसान जीत का अनुमान लगाया है, जबकि मौजूदा आप हैट्रिक बनाने में विफल रहने का अनुमान है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस की एक और हार का अनुमान लगाया है।

मतगणना की प्रक्रिया डाक मतपत्रों से शुरू होगी, जिसमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों, सेवारत मतदाताओं, तथा डाक मतदान का विकल्प चुनने वाले बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाताओं के मत शामिल होंगे।

चुनाव आयोग नियमित रूप से वोट के रुझान को अपडेट करेगा, जिससे प्रत्येक पार्टी के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। शनिवार दोपहर तक, प्रमुख मतदान रुझान सामने आने की संभावना है, जिससे संभावित विजेता का शुरुआती संकेत मिल जाएगा।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment