Delhi Budget 2024 : बोले केजरीवाल- हमारी माताओं-बहनों को सशक्त बनाएगा बजट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में चर्चा करते हुए कहा कि बजट हमारी माताओं-बहनों को सशक्त बनाएगा। राजधानी की 18 साल से अधिक उम्र वाली सभी पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में विकास और विनाश के दो मॉडल चल रहे हैं। हमारी सरकार विकास के मॉडल पर चलकर स्कूल और अस्पताल बना रही है और भाजपा ईडी-सीबीआई को लगाकर विपक्ष को समाप्त कर रही है।
भाजपा कह रही है कि हम 370 सीटें जीत रहे हैं, हमें किसी के वोट की जरूरत नहीं है। भाजपा के एक नेता उन्हें बताया है कि आपको (मुख्यमंत्री) गिरफ्तार करके दिल्ली में बिजली, पानी और स्कूलों का काम रोकना चाहती है। भाजपा का बस चले तो यह भगवान राम के पास भी ईडी को भेज दे। इलेक्टोरल बॉन्ड के पैसे से विधायक खरीदकर सरकारें गिरा रहे हैं। यह मुझे जितने समन भेजेंगे, हम उतने ही स्कूल बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया की याद आ रही है। उम्मीद है कि अगला बजट वही पेश करेंगे।
बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र को दिया है। इस बार का बजट माताओं-बहनों को और सशक्त बनाने वाला है। किसी घर में जितनी भी माता-बहनें हैं, सभी को एक-एक हजार रुपए महीना मिलेगा। देश में आप का विकास का मॉडल है और दूसरी तरफ भाजपा का विनाश का मॉडल चल रहा है। हमारी सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल बनाकर लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली दे रही है। बुजुगरे को तीर्थ यात्रा करा रही है। भाजपा वाले दिल्ली के लोगों के दुश्मन हैं, ये लोग दवाईयां, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली की सब्सिडी को रोक रहे हैं।
वित्त मंत्री आतिशी को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में देश में घटनाएं घटीं। मई 2014 में देश के लोगों ने केंद्र में भाजपा को 282 सीटें देकर भारी बहुमत दिया और दिल्ली के अंदर जनता ने 70 में से 67 सीट देकर आप की सरकार बनाई। इंद्र लोक की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस और एलजी हमारे पास नहीं हैं।
धीरे-धीरे लड़-लड़कर, हाथ जोड़कर, पैर पकड़ कर काम कर रहे हैं। बच्चों को भविष्य दिया, गरीब के बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना साकार किया। किसी के घर में कोई बीमार हो जाए तो उसके लिए अच्छे से अच्छा इलाज करने का इंतजाम किया। 2020 में विधानसभा और फिर एमसीडी का चुनाव भारी बहुमत से जीता।
भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास नंबर-दो का काफी पैसा है, उससे विधायक खरीदकर सरकारें गिराते हैं। एक-एक विधायक को 25 से 50 करोड़ में खरीद रहे हैं। देश में लोकतंत्र को समाप्त करने का काम कर रहे हैं। जनतंत्र को समाप्त करना देश के साथ गद्दारी है। थोड़े दिन के अंदर सारा विपक्ष जेल में होगा। हिटलर ने भी यही किया था। भविष्य में आप पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। बाबा साहेब हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के पक्षधर थे, हम उनका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
| Tweet![]() |