Republic Day 2024: गोवा दौरे को छोड़ अरविंद केजरीवाल गणतंत्र दिवस की करेंगे तैयारियां
Last Updated 11 Jan 2024 11:18:06 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejiwal) का लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप - AAP) की तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित गोवा का दौरा गणतंत्र दिवस (Republic Day) की तैयारियों के कारण स्थगित कर दिया गया है।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
केजरीवाल को गोवा के दो दिवसीय दौरे के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होना था।
पार्टी के एक सूत्र ने कहा,''दिल्ली के मुख्यमंत्री का गोवा दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित हो गया है।
अब वह अगले सप्ताह गोवा जाएंगे।''
| Tweet![]() |