Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में लगी आग पर काबू, कोई हताहत नहीं
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं।
![]() |
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, एम्स में आग पर काबू पा लिया गया है। एंडोस्कोपी रूम से सभी मरीज सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।"
एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है।
#WATCH दिल्ली: एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी। सभी लोगों को निकाला गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2023
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/oVG3TEDjmq
सुरक्षा के लिए कुछ देर के लिए एम्स परिसर के अंदर प्रवेश बंद किया गया है।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, आग बुझा दी गई है: अग्निशमन अधिकारी, दिल्ली https://t.co/WYgzk3uYY9 pic.twitter.com/K70gwdDqeG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2023
आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
| Tweet![]() |