दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, फिर बंद करना पड़ा स्कूल, CM केजरीवाल ने जारी किए आदेश

Last Updated 13 Jul 2023 10:21:30 AM IST

दिल्ली में लगातार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। जिसका असरआम जन-जीवन पर हो रहा है।


दिल्ली के ऐसे हालात देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जलभराव वाले इलाके में सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं।

आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

देश की राजधानी में जगह जगह भारी जलभराव की समस्या देखी जा रही है।

 लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली सरकार में PWD मंत्री आतिशी ने आज कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी...पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार निकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment