दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, दिल्ली सरकार अलर्ट, पुराना यमुना ब्रिज बंद
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग ने कहा कि यमुना नदी में जल स्तर 206.24 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रहा है।
![]() दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना ने किया खतरे के निशान को पार |
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को यमुना नदी का जल स्तर 206.24 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, इससे दिल्ली हाई अलर्ट पर है।
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
हथनीकुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सीडब्ल्यूसी के साथ लगातार संपर्क में है।
बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी
केजरीवाल ने कहा, "विशेषज्ञों के अनुसार, बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो हम तैयार हैं। यदि जल स्तर 206 मीटर तक बढ़ जाता है, तो हम निकासी शुरू कर देंगे। हमने आसपास के इलाकों में रहने वाले 41,000 लोगों की पहचान की है। केजरीवाल ने कहा, ''यमुना नदी के किनारे हमने उनके लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं।''
गौरतलब है कि 1978 में, दिल्ली में बाढ़ आई थी, जब हथनीकुंड बैराज से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, इससे पुराने पुल पर यमुना नदी का स्तर 207.49 मीटर को पार कर गया।
2013 में हथिनीकुंड बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और यमुना नदी का स्तर 207.32 मिमी तक पहुंच गया था, लेकिन इससे बाढ़ नहीं आई।
2019 में, हथनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और नदी का स्तर 206.6 मिमी तक पहुंच गया, फिर भी बाढ़ नहीं आई।
9 जुलाई को हथनीकुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था. बाद में उस रात, अतिरिक्त तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और सोमवार सुबह लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है।
पुराने यमुना ब्रिज पर रेल यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद रेलवे ने मंगलवार को पुराने यमुना ब्रिज पर रेल यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दीपक कुमार ने कहा, "आज (मंगलवार) सुबह 6 बजे से पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।"
उन्होंने कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, जल स्तर अब 206.24 मीटर पर मंडरा रहा है, इससे हाई अलर्ट जारी हो गया है।
| Tweet![]() |