Haryana ने हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी, Delhi में Flood का खतरा

Last Updated 10 Jul 2023 08:43:18 PM IST

हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को यमुना नदी में और अधिक पानी छोड़ दिया है। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।


Haryana ने हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी

यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण इसके और बढ़ने की आशंका है।

एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा-उत्तराखंड सीमा पर हथिनीकुंड बैराज में जल स्तर लगभग 3 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया। अधिकारी के अनुसार बैराज में 70, 000 क्यूसेक तक जल स्तर सामान्य माना जाता है जबकि 2.5 लाख क्यूसेक से ऊपर को उच्च माना जाता है।

जलस्तर बढ़ता देख अधिकारियों ने सोमवार को हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए। दोपहर तक हथिनीकुंड बैराज से 213679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक दिन पहले 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया था।

सरकार ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जहां से यमुना राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले गुजरती है।

हरियाणा में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा और उसके पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment