देहरादून जा रही Indigo की Flight में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित Landing

Last Updated 21 Jun 2023 07:29:34 PM IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को वापस बुला लिया गया।


Indigo की Flight में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित Landing

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में जानकारी दी कि तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2134 में तकनीकी खामी आई थी।

पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित करके लैंडिंग का अनुरोध किया। प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment