पंजाब के अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला शख्स दिल्ली में गिरफ्तार

Last Updated 06 Jun 2023 07:03:15 AM IST

अमेरिका और दुबई के अपने आकाओं के इशारे पर हथियार उपलब्ध कराने के 26 वर्षीय आरोपी को राष्ट्रीय राजधानी के सराय काले खां के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


अमेरिका और दुबई के आकाओं के इशारे पर हथियार उपलब्ध करने का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब (Punjab) निवासी मुकंद सिंह (Mukand Singh) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत का एक अमेरिकी अवैध अप्रवासी विभिन्न गिरोहों से जुड़े दिल्ली और पंजाब के अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध करा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पिछले दिनों सराय काले खां (Sarai Kale Khan) से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से 25 पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए गए।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment