Delhi weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Last Updated 20 May 2023 11:12:40 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
![]() |
आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।
विभाग ने दिन में शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
| Tweet![]() |