दिल्ली में चढ़ा पारा, तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचा, लू की आशंका

Last Updated 15 Apr 2023 01:21:06 PM IST

दिल्ली में मौसम ने अपना मिजाज बदलना तेजी से शुरू कर दिया है। शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।


दिल्ली में चढ़ा पारा (प्रतिकात्मक चित्र)

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने दिल्ली के कई स्थानों पर लू चलने की आशंका है व्यक्त की है।

जबकि आपको बता दें राष्ट्रीय राजधानी में  शुक्रवार को इस मौसम में अब तक का सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान के अनुसार, अक्षरधाम (Akshardham) के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex ) में तापमान सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि पीतमपुरा (Pitampura) और फरीदाबाद (Faridabad) में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री और 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के अनुसार न शुक्रवार को नजफगढ़ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड, आयानगर और पालम में क्रमश: 39.4, 39.1 और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने शनिवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं अन्य स्टेशनों पर यह 42-43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

IMD के एक अधिकारी ने कहा, जनता को गर्म मौसम के दौरान सावधानी बरतने और शरीर में पानी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

समयलाइव डेस्क/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment