सीबीआई अधिकारी सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं थे : केजरीवाल
Last Updated 28 Feb 2023 07:11:46 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अचानक दावा किया है कि सीबीआई के अधिकतर अधिकारी उनके उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के पक्ष में नहीं थे।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दवाब के कारण ऐसा हुआ है। उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं के आदेश का पालन करना था।
मुख्यमंत्री ने इस दावे को लेकर ट्वीट भी किया है। ट्वीटर पर केजरीवाल ने यह भी लिखा है कि वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।
दरअसल सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
हालांकि अब यह शराब नीति समाप्त हो चुकी है।
| Tweet![]() |