IGI से 18 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
Last Updated 18 Feb 2023 06:42:55 AM IST
सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 18 करोड़ रुपये मूल्य की 1.2 किलोग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरियाई महिला को पकड़ा है, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
![]() नाइजीरियाई महिला 18 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ आईजीआई से गिरफ्तार |
अधिकारी ने बताया कि आरोपी नाइजीरियाई महिला अदीस अबाबा से आई थी। खुफिया इनपुट के आधार पर उसे पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा, महिला ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया है। तदनुसार, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
| Tweet![]() |