Delhi Temperature: गर्मी का 40 डिग्री टॉर्चर, दिल्ली में मंगल-बुध भारी; मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
राजधानी दिल्ली में अगले 48 घंटे काफी गर्म रहने वाले हैं। दिल्लीवालो को आज 40 डिग्री टॉर्चर वाली गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
![]() |
मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत रहा।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 40 और 22 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 रहा।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
| Tweet![]() |