2025 तक 25 फीसद होंगी महिला पुलिसकर्मी : सीपी
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बुधवार को कहा कि उनके विभाग का लक्ष्य बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 2025 तक कुल कर्मियों का एक चौथाई करने का है।
![]() दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर मार्च पास्ट करती महिलाओं की स्वात टीम फोटो : एसएनबी |
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने खासकर युवकों के लिए कौशल विकास समेत कई सामुदायिक संपर्क पहल की है।
यह बातें दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्थाना ने कहा कि महिलाओं एवं कमजोर तबकों की रक्षा करना दिल्ली पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है। गृह मंत्रालय के सहयोग से हमारा लक्ष्य बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 2025 तक कुल कर्मियों का एक चौथाई करने का है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सदैव आगे बढ़कर हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। अस्थाना ने कहा कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी के बाशिंदों को ई-बीट बुक, शिकायत निगरानी पण्राली समेत 30 डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग अपने कर्मियों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और उसने वर्तमान वर्ष में पांच हजार से अधिक पदोन्नतियां दी हैं जिनमें 48 को नियत समय से पहले ही पदोन्नत किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 45 पुलिस कर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार दिए गए तथा अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के 164 रिश्तेदारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई। पूर्वोत्तर (दिल्ली) में दंगे के दौरान शहीद हो गए एच सी रतन लाल की याद में विशेष पदक शुरू किया गया। साथ ही कर्मियों के काम के घंटे तय करने क कोशिश की जा रही है।
| Tweet![]() |