दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 2,877 मामले

Last Updated 19 Jun 2020 03:19:49 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,877 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 49,000 के पार पहुंच गई।


दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 2,877 मामले

सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली में 65 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,969 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार अब तक 23,341 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और कोविड-19 के 26,669 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment