दिल्ली में DTC में महिलाओं के लिए फ्री सफर 29 अक्तूबर से

Last Updated 29 Oct 2019 07:04:41 AM IST

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में मंगलवार से महिलाओं के लिए फ्री यात्रा योजना शुरू हो जाएगी। इन बसों में महिलाओं का सफर सुरक्षित करने के लिए 13 हजार बस माशर्ल नियुक्त हुए हैं।


दिल्ली में DTC में महिलाओं के लिए फ्री सफर

इनमें 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं। इनमें 34 सौ माशर्ल पूर्व में बसों में तैनात थें।
सिविल डिफेंस कर्मिंयों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग देने की व्यवस्था दिल्ली सरकार की तरफ से की गई है।

सोमवार को 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मिंयों को दो सत्रों में त्यागराज स्टेडियम में ट्रेनिंग दी गई।  पहला सत्र सुबह 11 बजे व दूसरा दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। दोनों सत्रों में 3-3 हजार बस मार्शलों को ट्रेनिंग दी गई। जिससे वह बस में महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर सुनिश्चित करा सकें। साथ ही आपात स्थिति में महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। 

मुख्यमंत्री ने बस माशर्लों से सोमवार को मुलाकात की व  उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व में बसों में तैनात 34 सौ बस माशर्ल में से 15 को मुख्यमंत्री ने सोमवार को सम्मानित भी किया। इन बस मार्शलों ने आम लोगों की आपात स्थिति में मदद की थी। सीएम ने उम्मीद जताई कि इसी तरह अन्य बस माशर्ल भी सवारियों की मदद करेंगे। साथ ही महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment